तेजस्वी यादव की समझ बहुत कम : मिथिलेश तिवारी

तेजस्वी स्कूल में एडमिशन लेकर पढ़ाई करें’ बोले मिथिलेश तिवारी- उन्हें एजिटेशन और एजुकेशन में फर्क नहीं पता

मुजफ्फरपुर: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमनार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद शिक्षा मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी की समझ पर सवाल उठाए और पढ़ाई करने की नसीहत दी। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि तेजस्वी को एजिटेशन और एजुकेशन में फर्क नहीं आता है। इसलिए उन्हें पहले जिला स्कूल में एडमिशन लेना चाहिए। उसके बाद ही सरकार उनकी विशेष चिंता करेगी और एक साल में वह इतना पढ़-लिख लेंगे कि दोनों शब्दों का फर्क समझ पाएंगे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव की समझ बहुत कम है। उन्हें एजिटेशन और एजुकेशन के बीच का फर्क समझ नहीं पता है। इसके लिए उन्हें पहले जिले के किसी सरकारी स्कूल में एडमिशन लेना चाहिए। उसके बाद सरकार उनकी विशेष चिंता करेगी और एक साल में वह इतना पढ़-लिख लेंगे कि दोनों शब्दों का फर्क समझ पाएंगे।  शिक्षा मंत्री बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव से मैंने कई बार पढ़ाई करने का आग्रह किया है। लेकिन उस समय उन्होंने पढ़ाई नहीं की। अब मैं बिहार का शिक्षा मंत्री हूं। इस नाते उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें भी छात्र-छात्राओं के साथ कुछ पढ़ाई कर लेनी चाहिए। मिथिलेश तिवारी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। इसी वजह से ये लोग आए दिन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इसे हमारी सरकार देख भी रही है और समझ भी रही है।

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *