Lata Mangeshkar की आवाज… किशोर दा का जादू; 53 साल पुराना गाना आज भी है क्लासिक, पंजाबी में भी कॉपी हुआ सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में जब गाने बनते हैं तो उन गानों की यादें लंबे वक्त तक रहती हैं। ये तब ज्यादा होता था, जब हमें किशोर दा, रफी दा और लता मंगेशकर की आवाजें सुनाई देती थीं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इन गानों का जादू आज कम हो गया है।

ये गाने आज भी उतने ही कल्ट क्लासिक है और नतीजा यह है कि इन गानों की धुनें ना जाने कितने और गानों में इस्तेमाल हुईं। किशोर दा और लता दीदी ऐसे ही एक कल्ट गाने से इंस्पायर्ड होकर एक बेहतरीन पंजाबी गाना, जो आज भी हिट है।

कौन सा है वो पंजाबी गाना?

दरअसल जिस पंजाबी गाने की हम बात कर रहे हैं असल में वो गाना है दिलदारियां (Dildariyan Song)। जी हां, अमरिंदर गिल (Amrinder Gill) की आवाज में यह गाना ना जाने कितने आशिकों के दिलों में उस दर्द को जगाकर गया, जो शायद कहीं बिछड़ गया था। अमरिंदर गिल का यह गाना उस दौर में इतना बड़ा हिट था कि हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था।

संगीतकार सुखशिंदर शिंदा ने इस गाने को कंपोज किया था और राज काकरा ने इस गाने को लिखकर बहुत ही खूबसूरती से आनंद बख्शी के उन पुराने बोलों को एक नए पंजाबी रोमांटिक (Punjabi Songs) अंदाज में ढाल दिया था। यह गाना साल 2005 में रिलीज किया गया था।

उस दौर में सुखशिंदर शिंदा ने कई हिट गाने दिए और इसी बीच में उन्होंने इस गाने को तैयार किया और अमरिंदर गिल की आवाज में यह गाना कल्ट हिट बन गया। अब बात करते हैं कि असल में यह गाना किस हिंदी गाने से इंस्पायर्ड था?

 

किशोर दा-लता दीदी के गाने से बना पंजाबी हिट सॉन्ग

यह एक बहुत ही मशहूर म्यूजिकल ट्रिविया है कि अमरिंदर गिल के ब्लॉकबस्टर गाने “दिलदारियां” असल में फिल्म ‘हीरा पन्ना’ के गाने से प्रेरित थी। जी हां, साल 1973 में आई फिल्म ‘हीरा पन्ना’ का गाना “पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए” (Panna Ki tamanna) ये गाना प्रेरित था।

अगर आप दोनों गानों को ध्यान से सुनेंगे तो समझ पाएंगे कि पन्ना की तमन्ना.. और दिलदारियां काफी हद तक एक जैसे ही ही हैं। पन्ना की तमन्ना है गाने को आर.डी. बर्मन (पंचम दा) ने कंपोज किया था और इसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था।

इसके अलावा गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था। इस गाने में जीनत अमान और देव आनंद नजर आए थे। यह गाना आज भी उन कल्ट नगमों में गिना जाता है जिसकी ताजगी आज भी उतनी ही है।

‘दिलदारियां’ का वो दौर और उस गाने का जादू आज भी पंजाबी म्यूजिक लवर्स के लिए यादगार है। वहीं किशोर दा और लता दीदी का गाना पन्ना की तमन्ना आज भी उतना ही यादगार है। इन दोनों ही गानों में धुनों की समानता साफ नजर आती है।

About The Author

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *