Headlines

स्वीडन-नीदरलैंड्स से द्विपक्षीय रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलेगा भारत

स्वीडन ने पीएम मोदी को ‘रायल आर्डर आफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रास’ से किया सम्मानित

भारत ने स्वीडन और नीदरलैंड्स के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और उससे पहले नीदरलैंडस के प्रधानमंत्री राब जेटेन के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के दौरान यह सहमति बनी। नीदरलैंड्स के साथ रक्षा, दुर्लभ खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 17 समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। जबकि स्वीडन ने दोनों देशों के बीच संबंधों में असाधारण योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व के लिए मोदी को ‘रायल आर्डर आफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रास’ से सम्मानित किया है। यह स्वीडन की ओर से किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और मोदी का यह 31 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी यूएई की संक्षिप्त यात्रा और नीदरलैंड्स की दो दिवसीय यात्रा के बाद रविवार को स्वीडन पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडिश पीएम क्रिस्टरसन ने भारत स्वीडन संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई, जो संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, ग्रीन ट्रांजिशन, अंतरिक्ष, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, रक्षा व सुरक्षा, लघु एवं मध्यम उद्यम, सुधार पर जोर दिया। बैठक में क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने भी भाग लिया और स्वीडन के किंग एवं क्वीन की ओर से शुभकामनाएं दीं।अनुसंधान एवं लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों ने अपने लोगों के फायदे के लिए भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी और हाल में संपन्न भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते की भावना के अनुरूप नए अवसरों की पहचान करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने डिजिटल परिवर्तन और एआइ के क्षेत्र में भारत की प्रगति को सराहा। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय संगठनों में तत्काल सुधार पर जोर दिया।

इससे पहले स्वीडन पहुंचने पर प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने हवाई अड्डे पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने स्वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय मोदी के विमान को एस्कार्ट किया। इसी तरह यूएई पहुंचने पर वहां की वायुसेना के विमानों ने मोदी के विमान को एस्कार्ट किया था। स्वीडन पहुंचने के तुरंत बाद मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। उनके स्वागत में स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने ‘वैष्णव जन तो’ भजन, छात्रों ने भरतनाट्यम और बंगाली संस्कृति प्रस्तुत की। मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “बंगाली संस्कृति दुनियाभर में लोकप्रिय है और स्वीडन भी इसका अपवाद नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *