Headlines

क्या आरसीबी से बाहर होगा ये खिलाड़ी

7 मैच में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं, प्लेऑफ से ठीक पहले आरसीबी से बाहर होगा ये खिलाड़ी?

नई दिल्ली

आईपीएल 2026 में आरसीबी ने बतौर ओपनर विराट कोहली और फिल सॉल्ट के साथ शुरुआत की थी। 6 मैच के बाद साल्ट इंजरी की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। साल्ट की जगह ओपनर के रूप में आरसीबी ने इंग्लैंड के ही बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी लेकिन बेथेल अपनी भूमिका में अब तक असफल रहे हैं। जैकब बेथेल की फॉर्म चिंता का विषय जैकब बेथेल बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए भारत के खिलाफ उन्होंने यादगार शतक लगाया था। आरसीबी चाहती थी कि बेथेल उसी प्रदर्शन को आईपीएल में भी दोहराएं। बेथेल ने अपने प्रदर्शन से आरसीबी को अब तक पूरी तरह निराश किया है। साल्ट के जाने के बाद 7 पारियों में बेथेल ने कोहली के साथ आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की है और सभी 7 मैचों में फ्लॉप रहे हैं।

बेथेल 7 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 27 रन रहा है। 7 पारियों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज महज 97 रन बना सका है। बेथेल का यह प्रदर्शन आरसीबी की उम्मीदों के विपरीत है। साल्ट जब तक आरसीबी को ज्वाइन नहीं करते हैं तब तक बतौर ओपनर टीम कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर को आजमा सकती है। अय्यर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनके पास आईपीएल का लंबा अनुभव है वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही पारी को संभाल भी सकते हैं। उन्हें सीजन में बेहद कम मौके मिले हैं। अगर आरसीबी अय्यर को बतौर ओपनर मौका देती है तो ओपनिंग की समस्या हल हो सकती है। साथ ही अय्यर गेंदबाजी में भी मददगार हो सकते हैं। केकेआर के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा साबित कर चुके अय्यर ने इस टीम के लिए बतौर ओपनर 22 मैचों में 740 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *